•~ हाल-ए-प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खजूरी खुर्द का
•~ अभिभावको ने विभागीय अधिकारियों से की समस्या के समाधान की मांग
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। सरकार ने शिक्षा को और बेहतर बनाने तथा विद्यालय भवन को सुसज्जित और सुदृढ़ करने के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च कर रही है ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो,लेकिन आज भी ऐसे तमाम विद्यालय हैं जहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।बच्चों को जलजमाव और गंदगी के बीच में शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है।जिसका जीता -जागता उदाहरण घोरावल विकास खंड के खजूरी खुर्द गांव में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मे देखने को मिला।
बताया जाता है कि उक्त विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण हो चुका है,किंतु सड़क के किनारे स्थित होने के कारण विद्यालय प्रांगण में अक्सर जल जमाव की स्थिति रहती है। गंदगी से भी यह परिसर पटा रहता है। छात्र- छात्राएं जलजमाव और उगे हुए घास-फूस के बीच गंदगी भरे माहौल में पढ़ने को विवश हैं ।इससे इनमें संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ऐसी दशा में अभिभावको ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में छात्र-छात्राओं को स्कूल भेजना बीमारियों को आमंत्रण देना है। इस ओर विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त समस्या के यथाशीघ्र समाधान किये जाने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



