समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
बनारस के संजय मेमोरियल वूमेन कॉलेज लोहता में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान छात्राओं की मस्ती देखकर वहां मौजूद हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। पार्टी में छात्राओं ने फ्यूजन डांस पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं रंग बिरंगे परिधानों में रैंपवॉक कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। नवांगतुक छात्राओं के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत और गणेश वंदना से हुई। फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक शशिकांत सिंह और मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने कहा नवागंतुक छात्राओं हमारे परिवार में स्वागत है। हम सभी को उम्मीद है नई छात्राएं कालेज में नियम कानून में रहकर छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए मिस फ्रेशर परफार्मर प्रतियोगिता भी करवाई गई। दोनों प्रतियोगिताओं की प्रतिभागियों को विभिन्न पढ़ाव पार करने पड़े। निर्णायक मंडल में आकांक्षा चौबे साइंस ग्रुप और प्रगति मौर्या कला वर्ग को मिश फ्रेशर चुनी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप राकेश कुमार सिंह,अभिषेक सिंह,प्रधानाचार्य डॉ विष्णु प्रकाश, दीपिका दीक्षित,रिंकी, डॉ.अशोक सिंह, अर्चना सेठ, डॉ अतुल सिंह,अंबिका वर्मा , आकांक्षा उपाध्याय सहित अन्य छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



