जयनगर नित्यानंद झा राजू 29 सितम्बर
जयनगर अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार के कार्यालय कक्ष में उनकी अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से जुड़े राशन-किरासन एवं राशनकार्ड रसोई गैस से जुड़े समस्याएं का समाधान हेतु सभी सदस्यों के द्वारा चर्चा किया। बैठक में अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव भाकपा-माले जयनगर भूषण सिंह ने बैठक में कहा कि कस्टम मिल्ड चावल के द्वारा जयनगर लदनियां बासोपट्टी प्रखंड में चावल जो एस एफ सी को अपूर्ति की जा रही है और जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सरा-गाल चावल दिया जा रहा है यह विभागीय अधिकारियों के संलिप्तता दर्शाता है। इसे जांचोपरांत कार्रवाई करने और पूर्णावृति पर रोक लगाने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य उप केन्द्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को नियमित चालू करने एवं अनुमंडल अस्पताल के डाक्टरों का प्रतिनियुक्ति समाप्त करा कर नियमित उपस्थिति कराने एवं अवैध स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने सहित पंचायती राज व्यवस्था के तहत विभिन्न पंचायतों में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्यक्रमों में राजनीति दलों को दरकिनार करने की प्रवृत्ति की निंदा की गई ।
बैठक में प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी जयनगर विपिन आंसु एवं लदनियां /बासोपट्टी अमितेश कुमार बिहार गोदाम प्रबन्धक जयनगर अमर सिंह लदनियां मोसर्फ हसन जिला पार्षद अंजली कुमारी भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह कांग्रेस सुरेंद्र महतो विवेकानंद झा विधान पार्षद प्रतिनिधि अनुरंजन सिंह राजद के प्रदीप यादव भाजपा के नरेन्द्र नारायण उर्फ कुंवर उद्धव कुमार राणा प्रताप सिंह जदयू के राजकुमार सिंह स�
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



