*ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। डाला नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर का एक युवा समाजसेवी को सुभासपा पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई।
शनिवार को दोपहर में लखनऊ स्थित सुभासपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं को पार्टी कार्यकर्ता के रूप शामिल करते हुए कई जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें डाला नगर के युवा समाजसेवी विजय विश्वकर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की दायित्व गौतमपल्ली सुभासपा शनि वर्मा (कहार) प्रदेश प्रमुख महासचिव -युवा मोर्चा के नेतृत्व में सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रूद्र राजन राजभर के उपस्थिति में सौंपा गया।
जहा विजय कुमार विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की कमान संभालते हुए सबका आभार व्यक्त किया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



