काव्य अमृत धारा साहित्यिक संस्था, डॉ अमृता अमृत द्वारा आयोजित भव्य एवं सफल काव्य समारोह का सफल समापन

( गिरजा शंकर अग्रवाल) –
काव्य अमृत धारा साहित्यिक संस्था जिसका उद्देश्य भारतीय साहित्य की समृद्ध परंपरा को सहेजना है के तत्वावधान में एक भव्य काव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न भागों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने भाग लिया।
काव्य की कोमल तरंगों और भावनाओं की सजीव अभिव्यक्ति से ओतप्रोत इस भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन बहुत ही सफल रहा। यह कार्यक्रम साहित्य प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एडमिरल डॉ ख़ुर्रम नूर ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। अध्यक्षता इंजीनियर एन. सी. खंडेलवाल ने की, जबकि संचालन फौज़िया अफ़ज़ल और डॉ कामना मिश्रा ने अत्यंत रोचक एवं सरस शैली में किया। सम्मेलन में गोल्डी गीतकार डॉ. लिज़ा , सुप्रिया, सीमा कौशिक, डॉ नीलम बावरा मन, पूनम मल्होत्रा ,कंचन माला अमर ,हिमांशु शुक्ला,   सचिन परवाना,ज्ञानेन्द्र , प्रेरणा , पुनीता,मुस्कान सना, रुचिका राणा, मोनिका, हुमा ख़ातून,अंजू अग्रवाल, हशमत भारद्वाज, सुरेंद्र सिफर,जावेद अब्बासी,गुलबहार, कंचन कशिश, पवन मल्होत्रा, रोहित रोज और हेमंत अग्रवाल सहित अनेक ख्याति प्राप्त रचनाकारों ने श्रोताओं को हास्य, श्रृंगार, वीर और करुण रस की रचनाओं से अभिभूत कर दिया। श्रोताओं की तालियों और वाह वाही से सभागार गूंजता रहा।
इसी कार्यक्रम में युवा कवि सचिन पर्वाना को सम्मानित भी किया गया। उनके द्वारा सावन‌ और भगवान श्रीराम पर पढ़ी गई रचनाओं ने कार्यक्रम में समां बांध दिया । खान पान की उत्तम व्यवस्था के साथ साथ कार्यक्रम में डॉ अमृता अमृत द्वारा सभी अतिथियों एवं कवियों को सम्मानित किया गया और सभी श्रोताओं, अतिथियों और साहित्य प्रेमियों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)