गिरजा शंकर अग्रवाल – जितेंद्र गुरु फिल्मस के बैनर तले होटल ब्लू स्टार में आयोजित दतिया टैलेंट शो में एक सैकडा से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी डांस,चित्रकारी, सिंगिंग,मार्शल आर्ट,कविता, सायरी,मिमिक्री आदि प्रस्तुतियां दी। सर्व प्रथम कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक जितेंद्र गुरु द्वारा मुख्य अतिथि एड.रघुवीर सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष भा.ज.पा दतिया को शॉल, श्रीफल,सम्मान पत्र से सम्मानित किया,इसके बाद बेस्ट डांसर का अवार्ड डी. बाय. सी. व ए. बी. सी. डी. ग्रुप से दक्ष चौहान व कनिका ताम्रकार ने जीता,बेस्ट डांस कोरियोग्राफर विशाल कुशवाहा व राजा खान को मिला
डी. वाय. सी. ग्रुप से बेस्ट स्माईल माही गुप्ता व बेस्ट ड्रेस मान्या तिवारी ने जीता,बेस्ट वॉइस शिवम वंसकार,व बेस्ट परफॉर्म ए.बी. सी. डी. ग्रुप से अमित कल्याण ने जीता। भास्कर स्कूल के बच्चो द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गयी। सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित डॉ आलोक सोनी,अभय गुप्ता ( समाजसेवी),शुभ गुप्ता ( प्राचार्य भास्कर स्कूल),दैनिक समाचार पत्र भद्रावती टाइम्स के सह संपादक अशोक श्रीवास्तव, पत्रकार जितेंद्र गोस्वामी,जीतेश श्रीवास्तव,अक्षेश श्रीवास्तव, बलराम शर्मा,शैलेंद खरे व अनेक कलाकार व मातृ शक्ति उपस्थित रही।संचालन ऋषिराज मिश्रा व अंत में आभार रमा शंकर योगी द्वारा किया गया।



