google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुसाइड की कहकर घर से निकला युवक 6 दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज



गाजियावाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र के पीपल वाली गली जवाहर पार्क निवासी अखंड प्रताप सुसाइड करने की ओडियो क्लिप मोबाइल में घर पर छोड़कर ग़ायब हो गया । उसके ग़ायब होंने की गुमशुदगी पिता ने दर्ज कराई है।

गुमशुदा के पिता अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया कि दिनांक 23 जुलाई से मेरा पुत्र अखंड प्रताप शाम छह बजे से घर से चला गया है उसके मोबाइल में एक वोईस रिकॉर्डिंग मिली है जिसमें वह नाम लेकर कह रहा कि मेरी मौत का ज़िम्मेदार अमुक व्यक्ति होगा। हम परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन अखंड प्रताप का कहीं पता नही चला। तो थाना साहिबाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। गुमशुदा हरे रंग की शर्ट वह गहरे नीले रंग का लोअर पहने हैं। पैरों में चप्पल है । थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है गुमशुदा अखंड प्रताप के पिता अनिल कुमार कासगंज में वकील हैं। अखंड प्रताप को ग़ायब हुए आज छह दिन हो गए पत्नी मिथलेश व पुत्र मयंक का रो रो कर बुरा हाल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)