google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने लेखपाल परीक्षा को सुचिता पूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक कर दिया दिशा-निर्देश

समाज जागरण

मीरजापुर/ कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को एक पाली में सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले यानी 9.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।

जनपद में परीक्षा लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के अन्दर किसी परीक्षार्थी को मोबाइल, ब्लू टूथ, अथवा अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के सफल संचालन लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने व किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित उपलब्ध कराई गई बुकलेट का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें व उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन तय करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण अवश्य कर लें, वहां पेयजल, शौचालय, सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें। कहा कि पुलिस की सतर्कता आवश्यक है। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुंिलस अधीक्षक नितेश सिंह, सभी उपजिलाधिकारी व परीक्षा केंद्रों के परीक्षा केंद्र प्रभारी/प्राचार्य उपस्थिति रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)