दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
नगीना। उत्तर प्रदेश शासन एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में उग्रसेनपुर उर्फ लाल वाला सम्मेलन विद्यालय में समर कैंप का समापन किया गया।
शासन द्वारा घोषित कार्यक्रम प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर विधायलयो मे समर कैंप का आयोजन किया जाना था। इस संदर्भ के अंतर्गत विकासखंड कोतवाली के संविलियन विद्यालय उग्रसेनपुर उर्फ लाल वाला में 21 मई 2025 को समर कैंप का आयोजन किया गया तथा 10 जून को विधिवत इस कैंप का समापन किया गया। कैंप में विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को गर्मी में होने वाले रोगों तथा उनसे बचाव के तरीके प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा बताया एवं समझाया गया। तथा मच्छरों से बचाव के तरीके, गंदे पानी से बचाव, तथा स्वच्छ पानी के संरक्षण के बारे में बताया गया, उन्हें बताया गयाजल ही जीवन है जल के बिना मनुष्य का जीवन कुछ भी नहीं है। तथा सभी लोग अपने गांव में स्वच्छता एवं साफ सफाई का ध्यान रखें। इस कैंप में मुख्य अध्यापक मधुसूदन कुमार, सहायक अध्यापक संदीप कुमार, अनुदेशक अनुज कुमारी एसएमसी अध्यक्ष सुशीला कुमारी तथा ग्रामीण बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



