शहडोल — शहडोल जिले के ब्यौहारी में पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी का गरिमा मय स्वागत हुआ। इस अवसर पर प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल – संभाग इकाई शहडोल के सम्भाग संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा जी के प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सहकारिता समिति के कर्मचारियों की जमीनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में कर्मचारी हितों के कार्य, वेतन विसंगतियों, कार्यस्थल पर व्याप्त अन्यायपूर्ण व्यवहार, तथा नियुक्ति/संविदा/अनुदान संबंधी प्रमुख मुद्दों को स्पष्ट रूप से रखा गया। साथ ही मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह किया गया कि वे इन जमीनी हकीकतों को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन को शीघ्र दिशा-निर्देश जारी करने की कृपा करें, ताकि सहकारिता से जुड़े समिति कर्मचारी वर्ग को सम्मानजनक कार्य-परिस्थिति और उनके अधिकार यथाशीघ्र प्रदान किए जा सकें।
यह पहल इस विश्वास के साथ की गई कि हमारी आवाज़ सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचे और कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाये।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



