(भूपेन्द्र शर्मा पराशर जैतो समाज जागरण चीफ संवाददाता )
पंजाब/श्री मुक्तसर साहिब, 12 सितंबर : सूर्यदेव जी का कन्या राशि में 16 सितंबर (मंगलवार) शाम 7ः29 बजे से गोचर होने जा रहा है। जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। वहीं कन्या राशि के स्वामी बुध भी 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और बुध ग्रहों के एक साथ कन्या राशि में होने से बुधादित्य योग बनने जा रहा है। बुधादित्य योग को बुद्धि, भाग्य और विवेकशीलता जैसे गुणों के लिए महत्व दिया जाता है। बुधादित्य योग के प्रभाव से मेष, सिंह सहित 6 राशियों के लोग अपने करियर में तरक्की के योग बनाएंगे।
यह जानकारी सनातन धर्म प्रचारक प्रसिद्ध विद्वान ब्रह्मऋषि पं. पूरन चंद्र जोशी ने दी। उन्होंने कहा कि सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसे में बुधादित्य योग के बनने से मेष, सिंह राशियों के जातकों को अपने विवेकपूर्ण फैसलों, बुद्धि और चातुर्य से लाभ प्राप्त होगा। यह गोचर नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें संतुष्टि और खुशी मिलेगी। वहीं, करियर के मोर्चे पर आपको नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय करने वालों को नई रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी, जिससे भविष्य में उन्हें मुनाफा होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर आप कुछ नई रणनीतियां अपना सकते हैं, जो आपको लाभ पहुंचाएंगी और आपको करियर के प्रति एक नई दिशा भी देंगी।
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर प्रगति और सफलता दिलाएगा। करियर में स्थिरता और लाभ मिलेगा, जबकि व्यवसाय में मध्यम सफलता की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आप कहीं अन्य स्त्रोतों से आमदनी प्राप्त करेंगे। मेष राशि के जातकों को व्यक्तिगत जीवन में कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता होगी। बच्चों की सेहत पर पहले से ध्यान देंगे, तो आप परेशानी से बच जाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने जा सकते हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। करियर में विदेश में नए अवसर मिल सकते हैं और व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। बिजनेस में आप जिन डील्स को पाने की कोशिशों में कई दिनों से लगे हुए थे, उनमें आपको सफलता मिलेगी। नई डील्स होने से आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यक्तिगत जीवन की बात करें, तो व्यक्तिगत जीवन में आपको कई खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते है।
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर कर्क राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। सूर्य गोचर से आपका पूरा ध्यान आपकी आमदनी पर लगा रहेगा। आपको धन प्राप्त करने और परिवार पर ध्यान देने के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। नौकरीपेशा वर्ग को प्रमोशन के कई मौके मिलते जाएंगे। वहीं, नौकरी के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। व्यापार करने वालों को इस दौरान अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। आर्थिक मोर्चे पर आप धन कमाएंगे, जिससे आप परिवार को बेहतर सुख-सुविधाएं दे पाएंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए कन्या राशि में सूर्य गोचर परिवार में तरक्की और खुशियां लेकर आएगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आप बचत पर ध्यान देंगे। करियर में यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और आपको पहचान मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा और नए सौदे होंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बध मधुर रहेंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर के लिए बहुत ही अच्छा समय है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना की जाएगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं, चुनौतियों का सामना आप डटकर कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर सफलता लेकर आया है। आपको करियर में आपको सफलता मिलेगी लेकिन नौकरी के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यह समय प्रमोशन का संकेत भी दे रहा है। बिजनेस में भी आपको फायदा होगा। आपकी रणनीति आपको मुनाफा कमाने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने में मदद करेगी। आर्थिक रूप से आप समझदारी से काम लेंगे और बचत करने की आदत डालेंगे, जिससे आप पैसे जमा कर पाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ की बात करें, तो इस समय में जीवनसाथी के करीब आए।
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें संतुष्टि और खुशी मिलेगी। वहीं, करियर के मोर्चे पर आपको नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय करने वालों को नई रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी, जिससे भविष्य में उन्हें मुनाफा होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर आप कुछ नई रणनीतियां अपना सकते हैं, जो आपको लाभ पहुंचाएंगी और आपको करियर के प्रति एक नई दिशा भी देंगी।



