कुमडीह में मुख्पमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियो का पुलिस अधीक्षक एवं उपविकास अयुक्त ने लिया जायजा।
रविकांत गोप,समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड
राजनगर:- दिनांक 30 जून2024 को राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमडीह में प्रस्तावितआगमन की तैयारीयों को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो एवं उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम मे मुख्यमंत्री के आवागमन,हेलीपेड, बेरीकेटिंग, वाहन पार्कंग, यातायात परिचालन,सुरक्षा व्यवस्था आदी का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारीको सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करनें के निर्देश दिए गए।
मौक़े पर उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति,प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर मलय कुमार,अंचलधिकारी राजनगर हरीश चंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवननिर्माण, नजारात उपसमहर्ता एवं अन्य उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



