google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण लिया सलामी दिया आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण लिया सलामी दिया आवश्यक निर्देश

समाज जागरण वाराणसी ब्यूरो

जौनपुर जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस व्यवस्था में फेरबदल किया जाता है साथ ही साथ पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए कितनी सक्रिय है इसका भी निरीक्षण किया जाता है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अजय पाल शर्मा, द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, मेस, यातायात कार्यालय, डायल-112 इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)