मुम्बई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – फ़िल्म, टीवी जगत के अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के साथ 6ठे लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 के पोस्टर का अनावरण किया जिसका आयोजन 4 मई को क्लासिक रहेजा कल्ब अंधेरी में हो रहा है जहां कई सितारे आएंगे। यह इस समारोह का 6ठा साल है। इस अवार्ड के लिए नामांकन जारी है। अभी से इसकी भव्य तैयारी शुरू है। इस दिन डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी है। निर्माता, निर्देशक, समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत साल भर में वह दर्जन भर अवार्ड शो करते रहते हैं। 6ठे लीजेंड दादा साहेब
फाल्के अवार्ड 2025 में बॉलीवुड फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और टेक्नीशियन को ट्रॉफी से नवाजा जाता है। सितारों और म्युज़िक से भरी यह एक यादगार शाम होगी। सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 के प्रोग्राम में मैं शामिल होने वाला हूं और डॉ कृष्णा चौहान मुझे इस सम्मान से सम्मानित भी करने वाले हैं. मैं डॉ कृष्णा चौहान को इस कार्यक्रम की सफ़लता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



