शहडोल 7 जुलाई 2024- कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल की टीम के द्वारा गोह्पारु एवं जयसिंहनगर के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सु. अधिकारी एस. के. तिवारी द्वारा गोह्पारु में संचालित लक्ष्मी जोधपुर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर दुकान में स्वक्छ्ता बनाये रखने,खाद्य सामग्री को उचित आधानो से ढककर ही भंडारित करने के निर्देश दिए गए। जैतपुर रोड पर संचालित नारायणदास गुप्ता होटल एवं बाबूलाल गुप्ता होटल का भी निरीक्षण किया गया और दुकान से खाद्य सामग्री मैदा,बेसन, आयोडाएड नमक के नमूने एकत्र किये गए. इसी प्रकार जयसिंह नगर में बस स्टैंड पर संचालित स्वरुचि रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया और वहां भीं दुकान में स्वक्छ्ता बनाये रखने के निर्देश दिए गए. यहाँ से खाद्य सामग्री क्रीम, लेमन जूस , एप्पलजूस के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



