सवर्ण आर्मी मुरादाबाद ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन: जातिगत आरक्षण और एस.सी./एस.टी. एक्ट पर मांगें
मुरादाबाद, 02 नवम्बर 2025: सवर्ण आर्मी मुरादाबाद टीम के सदस्यों ने हाल ही में जिला अधिकारी कार्यालय, मुरादाबाद में राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सवर्ण समाज की प्रमुख मांगें रखी गईं।
ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दे उठाए गए हैं:
- जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए।
- एस.सी./एस.टी. एक्ट समाप्त किया जाए।
- सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
सवर्ण आर्मी का कहना है कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सवर्ण समाज की है।

इस कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश सचिव नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष गजराम सिंह, जिलाध्यक्ष दुष्यंत कौशल, जिला संयोजक रोहतास शर्मा, जिला संगठन मंत्री पुनीत कुमार शर्मा, सचिव विष्णु भारद्वाज, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, राज कुमार गुप्ता, प्रियांशु जोशी, रजत शर्मा, वैभव शर्मा, यश भारद्वाज, अनुज ठाकुर और संजीव शर्मा शामिल थे।
सवर्ण आर्मी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य समाज के हितों को आगे बढ़ाना और उनके मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है।
स्रोत: शैलेंद्र तिवारी, ट्विटर

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



