रंजीत ठाकुर,दैनिक समाज जागरण संवाददाता
अररिया। 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में समस्त बाह्य सीमा चौकी स्तर तक दिनांक 1 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में आज दिनांक 06 दिसंबर 2023 बुधवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बथनाहा बीरपुर रोड की व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।
एसएसबी द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता कार्यक्रम का स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की गई।
इस स्वच्छता अभियान में 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, उप कमांडेन्ट दीपक साही एवं 56वीं वाहिनी के समस्त महिला व पुरूष कार्मिक शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



