google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वच्छता की बात अपनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन

उमरिया।नगर परिषद नौरोजाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में* संचनालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास, म प्र,भोपाल के आदेशानुसार ‘स्वच्छता की बात अपनो के साथ” कार्यक्रम का आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर  के नेतृत्व में संपन्न हुआ,जिसमें मुख्य रूप से न. प. अध्यक्ष श्रीमती कुशल सिंह, न. प. उपाध्यक्ष श्री नईम बेगजी, पार्षद  प्रमोद सिंह शैलू, पार्षद  पर्वत सिंह एवं अन्य सभी सम्मानित पार्षदगण,स्वच्छता प्रभारी  कालीचरण महोबिया, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री राजमणि सिंह एवं स्वच्छता से संबंधित कर्मचारी सम्मिलित हुए,
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी ODF++ प्रमाणीकरण,एवं GFC Star Rating के सर्वेक्षण से संबंधित जमीनी तैयारी व जानकारी साझा करना एवं प्रमुख चुनौतियों के निपटान पर विचार विमर्श करना सुनिश्चित किया गया।
न.प.नौरोजाबाद स्वच्छता प्रभारी  कालीचरण महोबिया  ने सर्वप्रथम सभा को संबोधित किया तदोपरांत स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री राजमणि सिंह जी ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया,साथ ही सभी पार्षदगण,कर्मचारियों को GFC Star Rating में 5 स्टार एवं ODF++ प्रमाणीकरण प्राप्त करने के लिए संकल्पित किया।।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)