google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वामी श्रद्धानन्द के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी सम्पन्न*


हम उच्च नीच के भेदभाव से उपर उठकर जातिवाद क जहर को समाप्त कर कार्य करें- आचार्या विमलेश बंसल*

गाजियाबाद,मंगलवार 30 दिसम्बर 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द जी के 99 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह कोरोना काल से 753 वाँ वेबिनार था।

वैदिक विदुषी आचार्य विमलेश बंसल ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद के जीवन की प्रेरणाएं किस तरह हमारे आज के युवा वर्ग के लिए उपयोगी हो सकती हैं,ऊंच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर अपने कमजोर भाइयों को गले लगाना,हर अच्छे कार्य की स्वयं से पहल करना, स्वभाषा, स्वभोजन, स्वदेश की वस्तुओं का प्रयोग करना, स्वाभिमान से निडर होकर जीना, अपने धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु तन, मन,धन, समय, श्रम का दान देना, अन्तर्जातीय विवाह को हरी झंडी देना,जातिवाद का जहर समाप्त करना,बच्चों को सत्संग में लेकर जाना, संस्कारों को घर-घर पहुंचाना, यज्ञ,योग द्वारा परोपकारी होकर बढ़ना, वैदिक सभ्यता में रंगना, इत्यादि बातें स्वामी श्रद्धांनंद के जीवन को उदाहरण सहित प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।



मुख्य अतिथि विमला आहूजा व अध्यक्ष धर्मपाल आर्य ने भी स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला  परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

गायिका कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, कुसुम भण्डारी, कमला हंस आदि के मधुर भजन हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)