विवेकानंद ने शिकागो भाषण से सनातन धर्म को दूनिया से परिचित कराया– सिद्धेश्वर विद्यार्थी


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (औरंगाबाद) 12 सितंबर 2023 जनेश्वर बिकास केंद्र के तत्वावधान मे हिंदी सप्ताह के आज चौथे दिन स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण पर आधारित संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रोफेसर संजीव रंजन , संस्था के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ,रामजी सिंह ,पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश सिंह,प्रोफेसर दिनेश प्रसाद ,शिक्षक बैजनाथ प्रसाद सिंह,कवि लव कुश सिंह एवम साहित्य संवाद के अध्यक्ष लालदेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । तत्पश्चात संगोष्ठी में आये सभी लोगों द्वारा विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता राम जी सिंह एवं संचालन प्रोफेसर संजीव रंजन ने किया । जनेश्वर विकास केन्द्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि विवेकानंद का शिकागो भाषण के पूर्व भारत को सांपेरो का देश कहा जाता था। लेकिन शिकागो भाषण के द्वारा विवेकानंद सनातन धर्म की खूबियों से पूरे विश्व को परिचित कराया । संगोष्ठी मे वक्ता डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा,शिक्षक अरुण कुमार सिंह ने शिकागो भाषण की गंभीरता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि विवेकानंद को उक्त धर्म सम्मेलन में संबोधन के पूर्व बहुत ही हल्के में लिया जा रहा था तथा बोलने का मौका भी बड़ी मुश्किल से मिला था ।।परंतु जब विवेकानंद ने बोलना शुरू किया तो मानों चमत्कार हो गया ।ऐसा लगा जैसे गुरु कृपा से सरस्वती ही उनकी जिह्वा पर विराजमान हो गई हों।लोग मंत्र मुक्त हो सुनते रहे। धर्म संसद के लोग सनातन धर्म और विवेकानंद से इतना प्रभावित हुए की विवेकानंद को कई दिनों तक रोक कर उन्हें कई बार भाषण देने का मौका दिया गया तब से विवेकानंद को पूरी दुनिया सनातन के प्रवक्ता ,युग पुरुष और तत्वदर्शी महामानव के रूप में जानती है संगोष्ठी को शिक्षक बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ,कवि लव कुश प्रसाद सिंह , पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह ,इंजीनियर धीरेंद्र सिंह,आदि ने भी संबोधित किया।
जनेश्वर बिकास केंद्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 13 सितंबर को शाम 5 बजे से अधिवक्ता संघ भवन मे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है एवम 14 सितंबर हिंदी दिवस पर संगोष्ठी एवम हिंदी सेवियो को सम्मानित किया जाएगा। आज की संगोष्ठी में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह , बिनोद मालाकार, रामाश्रय पांडे, गिरजेश नारायण सिंह , शिवम कुमार सिंह , सुमन सौरभ सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।