google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हनुमान जन्मोत्सव पर बच्चो को किया गया टी शर्ट वितरण

समाज जागरण डेस्क दिल्ली/नोएडा

दिल्ली: शालीमार बाग दिल्ली के ए बी ब्लॉक स्थित सह शिक्षा प्राथमिक विद्यालय मे नर्सरी से पांचवी क्लास तक के बच्चों को निशुल्क टी शर्ट वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर आयोजित टी-शर्ट वितरण का विशेष कार्यक्रम अग्रवाल वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट के चैयरमैन के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें स्कूल एवं संस्थान के बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। संस्था के द्वारा किए गए इस पुनित कार्य के लिए मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा ट्रस्ट को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर पुष्पा अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट शालीमार बाग दिल्ली, मुकेश गोयल अध्यक्ष लाइंस ब्लड बैंक शालीमार बाग, राजेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष अभी तक स्वाभिमान फाउंडेशन, उमेश चौहान महामंत्री अभी तक स्वाभिमान फाउंडेशन, देवेंद्र तायल अध्यक्ष मुस्कान सेवा समिति, बिल्लू प्रधान ए के ब्लॉक शालीमार बाग, एवम् समाज के गणमान्य व्यक्ति विक्की गुप्ता (प्रमुख उद्योगपति ब व्यापारी नया बाजार दिल्ली) कमल प्रकाश गुप्ता, प्रेम अग्रवाल एस के मित्तल, प्रमुख समाजसेवीयों ने हिस्सा लिया।

हनुमान जन्मोत्स के अवसर पर स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने भगवान राम हनुमान पर बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी जो कि पधारे हुए सभी मेहमानों का मन मोह लिया अंत में ट्रस्ट के चेयरमैन राजेन्द्र मुरथलिया ने स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमति सुषमा गोयल के साथ साथ स्कूल के पूरे स्टाफ और सभी आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का तहदिल से धन्यवाद किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)