google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ज्ञान का प्रकाश फैलाने और मानवता की सेवा करने का संकल्प लें नेताजी सुभाष चंद्र, पब्लिक स्कूल राखा माइन्स

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 05 सितंबर 2025:– नेताजी सुभाष चंद्र, पब्लिक स्कूल राखा माइन्स में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
आज का दिन सभी शिक्षकों के लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है। शिक्षा ही वह दीपक है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर समाज और राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करता है। इस पावन अवसर पर विद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया और शिक्षकों ने बताया कि स्वच्छ और हराभरा पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। यह केवल हरियाली का उत्सव नहीं बल्कि गुरुओं के आदर्शों को धरती पर उतारने का प्रयास भी है। गुरु जैसे ज्ञान देकर जीवन को दिशा देते हैं, वैसे ही पौधे भी वायु, छाया और जीवन देकर धरती को जीवंत बनाते हैं। यह पौधारोपण शिक्षा और संस्कार, पर्यावरण और जीवन के गहरे संबंध का प्रतीक है। आज का यह संकल्प आने वाली पीढ़ियों को भी याद दिलाएगा कि सच्ची श्रद्धांजलि अपने गुरुओं को तभी है जब हम धरती और जीवन को संजोकर रखें। मौके पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मिलकर पौधे लगाए और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। शिक्षक का कहना है कि प्रकृति ने हमें अपना बहुत कुछ दिया किन्तु हमने प्रकृति को कुछ भी नहीं दिया इसी विचार से ओतप्रोत होकर हमने यह सुनिश्चित किया कि हम ये कुछ अलग करके दिखाएंगे। यही सोचकर हमने आज शिक्षक दिवस के यह दिन को चुना। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर यह कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज को सही दिशा भी दिखाते हैं। जैसे पौधा लगाकर उसे बड़ा पेड़ बनाने का संकल्प, साथ ही मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि नेताजी सुभाष चंद्र, पब्लिक स्कूल राखा माइन्स में नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं एवं 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य) तक प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। साथ ही, छात्रों की सुविधा के लिए विद्यालय की बस सेवा भी उपलब्ध है, जिसका किराया मात्र ₹200 से शुरू होता है—ताकि शिक्षा की राह बच्चों के लिए और भी सरल व सुगम बन सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)