google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वकालत के साथ साथ एक्टिंग करती हूं – भारती अरोड़ा     

   मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – हमारी एक्ट्रेस ,मॉडल, सिंगर , लोअर भारती अरोड़ा से फोन पर बात हुई । उन्होंने बताया कि मैं दमोह मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं l मैं बुंदेली और हिंदी गाने गाती हूं। और मैं बुंदेली गायिका हूं। और बुंदेली फिल्मों,कॉमेडी वीडियो में बतौर अभिनेत्री काम करती हूं।और मेरे खुद के संगीत के कार्यक्रम होते रहते हैं। जिसमें मैं यू .पी.,मध्यप्रदेश ,दिल्ली, राजस्थान, और बुंदेलखंड के बहुत सारे गांव और शहरों में प्रोग्राम दे चुकी हूं।साथ ही मुझे डांस का बहुत शौक है। मैने खजुराहो में जगत रावत की बेब सिरीज में काम किया है। इसके अलावा मेरा खुद का यूट्यूब चैनल, एंट्राग्राम है। जिस पर में एल्बम सॉन्ग, डांस और कॉमेडी की वीडियो डालती रहती हूं। मेरे यूट्यूब चैनल और इंस्टा पर भारती अरोड़ा बुंदेली के नाम से अकाउंट है। इन सब के साथ साथ मैने बकालत भी की हैं। जो कि अब कंप्लीट हो चुकी हैं और न्यायालय में प्रैक्टिस जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)