नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस-डिज़ाइन एंड इनोवेशन एकेडमी (डीआईए) में छात्रों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने गीत, संगीत, नृत्य, फैशन वॉक, अभिनय, कविता-पाठ के साथ-साथ रैपिड डिजाइन जैसी गतिविधियों में अपनी अनूठी प्रतिभा से रूबरू कराया। वहीं प्रतिस्पर्धा के अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डीआईए के डीन प्रोफेसर (डॉ.) एमकेवी नायर के साथ संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया। इस अवसर पर आईएमएस-डीआईए की सीएमडी शिल्पी गुप्ता ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं छात्रों को अपनी छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व, रचनात्मकता और व्यवहारिक कौशल के साथ सर्वांगीण विकास को विकसित करना भी उतना ही जरूरी है।
आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि टैलेंट हंट का आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमताओं को निखारते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीमवर्क की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी मौलिक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
डीआईए के डीन प्रोफेसर (डॉ.) एम.के.वी. नायर ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में सहायक होते हैं। साथ ही ये उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में छात्रों के लिए गतिविधियों को इस प्रकार डिजाइन किया गया था कि मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान और रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिले। यह आयोजन छात्रों को आनंददायक वातावरण में सीखने और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान करेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



