
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 8 नवंबर 2023 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना परिसर मे दीपावली और छठ पर्व को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।बैठक मे जन प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता,बुद्धिजीवी एवम गणमान्य नागरिक शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने दीपावली और छठ पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मानने की अपील किया।थानाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली दीप और रौशनी का त्योहार है इस त्योहार को सुरक्षा के साथ मनाए।थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने लोक आस्था का पर्व छठ व्रत के अवसर पर भीड़ अधिक होती है जिसे देखते हुए प्रशासन के तरफ से सुरक्षा का पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। बैठक मे उपस्थित लोगो को अश्वासन देते हुऐ कहा कि असामजिक तत्व और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी।साथ आम लोगो से अपील किया गया कि अफवाह फैलाने एवम गड़बड़ी करने वालो की सूचना पुलिस को अवश्य दे।बैठक मे उपस्थित लोगों ने आश्वासन दिया कि प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जायेगा।
बैठक मे पूर्व मुखिया प्रतिनिधी अभय, वैद्य,मुखिया रामप्रसाद राम,राजेश कुमार अग्रवाल, जय प्रकाश सिंह ,दीपक तिवारी,जितेंद्र सिंह,संजय पासवान, आभाबुची देवी, नीरज तिवारी, एस आई जितेंद्र कुमार, पी एस आई संजय कुमार,थाना लेखन पुनीत प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



