google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टण्डवा और माली थाना की कार्रवाई 79 लीटर देशी शराब जप्त 2 तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टण्डवा थाना पुलिस ने दो लोगों को 40 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सुदय भुईया और पिंटू चौधरी शामिल हैं, जो काला पहाड़ा संगवा और तेन्दुनी गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान दोनों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया उन्होंने बताया कि मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।वहीं, माली थाना पुलिस ने 39 लीटर देशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)