google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों से तीन आजमानतीय वारंटी को किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने नएका बीघा गांव निवासी दीपक कुमार, शिवराजपुर गांव निवासी इरशाद अली और सोनवर्षा गांव निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।तीनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर उनके घरों से हुई है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे ।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)