google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बड़की सलैया रेलवे स्टेशन के समीप से 150 लीटर देशी शराब जप्त

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़की सलैया रेलवे स्टेशन के समीप से कुल 150 लीटर देशी शराब को जप्त किया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है । थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर भाग निकले । उन्होंने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)