नोएडा। IMS Law College की छात्रा Tanisha Chaudhary ने विधिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता Law-Trove द्वारा आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता के दौरान तनिषा चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट विधिक समझ, त्वरित निर्णय क्षमता और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है।
Chirag Gupta, वाइस प्रेसिडेंट, IMS ने तनिषा चौधरी को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। तनिषा ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
Anjum Hasan, विभागाध्यक्ष, IMS लॉ कॉलेज ने बताया कि तनिषा संस्थान के रेशियो रेसर्स क्लब की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि तनिषा की सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है और उनकी मेहनत व प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
वहीं Vyas Kumar Yadav, संयोजक, IMS रेशियो रेसर्स क्लब ने कहा कि तनिषा की यह उपलब्धि क्लब के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उनकी सफलता निरंतर अभ्यास, समर्पण और उत्कृष्ट तैयारी का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



