दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
कुचाई-दलभंगा के कोपलोंग चौक पर टुसू मेला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरा टाटा मैजिक आइरिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और कई घायल हो गए। शनिवार को सुबह 11 बजे कुचाई थाना क्षेत्र के डांगो गांव से ग्रामीणों से भरा टाटा मैजिक आइरिस वाहन बारूहातु टुसू मेला देखने जा रहे थे। इसी क्रम में कोपलोंग चौक पर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक वाहन खेत पर जाकर पलट गया। इस हादसे में डागों गांव निवासी धनीराम सोय के 5 वर्षीय पुत्र हरिकिशन सोय की मौत हो गई। और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुचाई पहुंचाया गया। जंहा चिकित्सकों ने बच्चे हरिकिशन सोय को मृत घोषित कर दिया। वही घायल में डागों गांव के कलावती सामड (50), सीता सामड (40), बुजूर्ग सृजन सामड (70), मेचों पाडिया (50) तथा शांति पाडिया (35) सहित कई ग्रामीण शामिल है। घायलों का ईलाज चल रहा है। वही कई घायलों को हल्का-फुल्हा इलाज कराकर छोड दिया गया। इस घटना की सूचना पाकर कुचाई पुलिस घटना स्थल और सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुचाई पहुंचकर बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया। टाटा मैजिक में मृतक का माता-पिता एवं बहन भी थे। इस घटना में कुचाई के डांगो गांव में खुशिया के जगह मातम छा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा ने कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायल लोगों से मिले एवं चिकित्सकों को घायलों का इलाज करने का निर्देश दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



