google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरकारी स्कूल में बिना सूचना के अनुपस्थित रही शिक्षिका

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
आज खंड विकास अधिकारी बड़ागांव राजेश कुमार सिंह ने प्राथिमक विद्यालय असवारी औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सुरेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक ,प्रदीप कुमार,कुसुम देवी,लालती देवी उपस्थित रही ।लेकिन रमावती यादव सहायक शिक्षिका बिना सूचना के अनुपस्थित मिली।जानकारी लेने पर पता चला कि वह 27 और 28 सितंबर को बिना की जानकारी दिए अनुपस्थित है।इस बाबत प्रधानाध्यापक से पूछने पर बताया की हमे इस बात की जानकारी नहीं होने की बात कही।लेकिन रजिस्टर में लगातार दो दिनों से अनुपस्थित रहने के बाद भी उनकी अनुपस्थिति दर्ज नहीं किया नही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया गया था।बीडीओ श्री सिंह ने बताया विद्यालय में कुल 77 छात्र पंजीकृत हैं और मिड डे मील रजिस्टर में 64 छात्र उपस्थिति दर्ज किया गया था।जब की मौके पर 61 छात्र उपस्थित मिले।वही विद्यालय में साफ सफाई सही पाया गया।बच्चो के बैठने के लिए बैंच ,कमरों में टाइल्स और पेय जल की व्यवस्था उचित मिला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)