google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगवती धाम मंदिर में धूमधाम से किया जाएगा दुर्गा माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। खरगीपुर पियरी में दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भव्य शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और भंडारे के साथ धूमधाम से किया जाएगा। मूर्तियों को दूध, दही, शहद, घी और चीनी से स्नान कराकर विशेष अनुष्ठान द्वारा स्थापित किया जाता है। इस पावन अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन और भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक अत्यंत शुभ और पवित्र अनुष्ठान है, जो पूरी आस्था, विधि-विधान और धूमधाम से संपन्न होगा। इस आयोजन में भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और विशेष आरती के साथ माता की प्रतिमा को जागृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम साहस, आस्था और शक्ति के प्रतीक के रूप में बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देगा।


गणेशो मोदकप्रियः नमस्कार प्रियो भानुः। भगवती दुर्गा अर्चनप्रियः जल धारा प्रियां शिवः ।भगवान गणेश जी को लड्डू और भगवान सूर्यनारायण को नमस्कार तथा भगवती दुर्गा राजराजेश्वरी को अर्चन एवं भगवन शिव को जलधारा प्रिय है
माता रानी (दुर्गा जी) के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जिन भी क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासियों को अपने यहां उत्पन्न समस्या के समाधान एवं मंगल कामना के लिए पूजा करवाना हो वे लोग अपने दाम्पत्य जोड़े के साथ पूजा में सम्मिलित हो सकते है- विजय प्राप्ति, लक्ष्मी प्राप्ति, दाम्पत्य सुख प्राप्ति रोग निवारण, पितृ दोष निवारण, संतान प्राप्ति, चर्म रोग निवारण, यश एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष अर्चन की व्यवस्था की गयी है जिन भक्तो को अर्चन करना है वह सहयोग राशि (शुल्क ) देकर अर्चन में उपस्थित हो सकते है। जिन भक्तगण को पूजा अर्चन करवाना होगा दाम्पत्य जोड़े के साथ नए वस्त्र धारण करके चुंदरी के साथ आना होगा। वहीं इस अनुष्ठान के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित सचिदानंद मिश्रा ने बताया कि यह अनुष्ठान माता रानी के प्रेरणा से और आशीर्वाद से हो रहा है। वहीं पंकज सिंह का कहना है कि यह कार्यक्रम समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों के सहयोग से कराया जा रहा है इसमें लोग तन मन धन से बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं यह हम लोगों लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है।समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों ने लोगों को बढ़-चढ़ कर इस अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)