दैनिक समाज जागरण ब्यूरो राजकुमार/स्वाती सिंह
इटावा —–मुजफ्फरनगर में सरकारी शिक्षक को सिपाही द्वारा गोलियां मारकर मार देने के मामले में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार।
इटावा जनपद में चार मूल्यांकन केंद्रों पर हो रहे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने के बाद जुलूस की शक्ल में समस्त शिक्षक पहुंचे जिला कचहरी।
समस्त शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिक्षक संगठन की ओर से इटावा के अपर जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन।
शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलवाई जाए एवं मृतक शिक्षक के आश्रित को उसकी योग्यता अनुसार राजकीय सेवा में शामिल किया जाए।
शिक्षक संगठन का कहना है कि अगर हमारी मांगे नहीं मांनी गई तो मूल्यांकन कार्य का होगा पूर्णता बहिष्कार।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



