दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 5 सितंबर 2024 नगर पंचायत नबीनगर के मंगल बाजार स्थित राजश्री ब्यूटी पार्लर मे ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान की संचालिका राजकुमारी ने अपने शिष्यों के प्रति स्नेह करते हुए कहा कि ब्यूटी पार्लर मे शिक्षक दिवस मनाना ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षु लड़कियों द्वारा अपने प्रशिक्षक और गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करना है।राजकुमारी ने बताया कि आज के आर्थिक युग मे लड़कियां ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर कम लागत मे स्व रोजगार कर अच्छा व्यवसाय कर सकती है।साथ ही इनमे आत्म स्वावलंबन और आर्थिक आत्म निर्भरता की भावना विकसित होती है। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि हमलोग को मैडम बहुत ही अच्छे और व्याहारिक तरीके से हर पहलुओं पर प्रशिक्षित कर रही है ।कोर्स पूरा करने के बाद हमलोग भी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाएंगे।आज के दिन हमलोगों का भी कर्तव्य बनता है कि अपने गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित करें। मौके पर प्रियंका सिंह,श्रृष्टि कुमारी, सारती कुमारी, जुलेखा प्रवीण,सिमरन सोनी,बेबी कुमारी, शोभा कुमारी मौजूद थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



