दार्जिलिंग: समाज जागरण: दार्जिलिंग जिले के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल लामा के दीवार लेखन पर भद्दी टिप्पणी को लेकर खोरीबाड़ी के गौरसिंग जोत में हड़कंप मच गया। आज भद्दी टिप्पणी को देखकर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षोभ प्रकट किया है। खबर पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
इस संबंध में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि ओछी मानसिकता का परिचय देकर प्रत्याशी गोपाल लामा के दीवार लेखन पर ऐसी भद्दी टिप्पणी की गयी है। जो लोग हार रहे हैं, उन्होंने ही ऐसा किया है। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर तंज कसा है। दूसरी ओर, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की जीत तय है। यह जानते हुए तृणमूल यह शिकायत कर रही है। सिलीगुड़ी महकमा परिषद के विपक्षी नेता अजय उरांव ने कहा कि भाजपा के पास ऐसे सिद्धांत और आदर्श नहीं हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



