google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व, बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया तिलक

भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना, भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का दिखा अनूठा संगम

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो | किशनगंज

किशनगंज। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैया दूज पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। घरों में पर्व की तैयारियां की गईं और बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

पर्व के अवसर पर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया तथा उनके सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ निभाने का संकल्प लिया।

मिठाइयों और पकवानों से महका घर-आंगन

भैया दूज को लेकर घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई गईं। बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। दूर-दराज में रहने वाले भाई-बहनों ने भी एक-दूसरे से मुलाकात कर अथवा दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। बाजारों में मिठाइयों और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर भी चहल-पहल बनी रही।

प्रेम और विश्वास का संदेश देता है भैया दूज

भैया दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रतीक है। यह त्योहार परिवार में प्रेम, सौहार्द, अपनापन और आपसी विश्वास का संदेश देता है। पूरे टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण एवं उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)