google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*मुख्य पार्षद ने अस्थाई आश्रय स्थल का नगर पंचायत ठाकुरगंज में किया शुभारंभ*


ठाकुरगंज – नगर विकास आवास विभाग बिहार अंतर्गत ,दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा नगर पंचायत ठाकुरगंज बस स्टैंड के समीप सामुदायिक भवन में अस्थाई आश्रय स्थल का उद्घाटन मुख्य पार्षद श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल द्वारा किया गया।आगामी बढ़ते ठंड के निमित फुटपाथ पर सोने वाले गरीब असहाय लोगों को निशुल्क रहने की व्यवस्था किया गया है जिससे ठंड से बचा जा सके। अस्थाई आश्रय स्थल में मूलभूत सुविधा शुद्ध जल, ठंडी से बचने के लिए सारी व्यवस्थाएं जैसे कंबल चादर बेडशीट तकिया मच्छरदानी लाइट की व्यवस्था 24 घंटे किया गया है।इस व्वस्था को 24 घंटे दो शिफ्टो में दो केयरटेकर देखेंगे।मौके पर मुख्य पार्षद श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा पार्षद कृष्णनंदन झा पार्षद अमित कुमार सिन्हा पार्षद प्रतिनिधि खालिक अंसारी मनोज चौधरी शंभू लाल राय पूर्व पार्षद अनिल महाराज राजेश पंडित सहित अन्य गणमान व्यक्ति उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संबंधित विभाग से नगर मिशन प्रबंधक सत्यानंद सिंह सामुदायिक संगठन शाहबाज आलम एवं सीआरपी काजल पासवान संजू कुमारी सिंह कविता सा दिव्या गिरी खुशबू मंडल केयरटेकर राजकुमार एवं चंदन गिरी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)