google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*ठंड से राहत की पहल: वार्ड सदस्य टिंकू शर्मा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल*

पंकज कुमार पाठक | दैनिक समाज जागरण

पदमा—मौसम के बदले मिज़ाज के साथ ही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शाम होते ही ठंडी हवाओं का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ गरीब और असहाय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में उनके लिए गर्म कपड़ों की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसी संवेदनशील परिस्थिति को समझते हुए सरैया पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य टिंकू शर्मा ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की।

उन्होंने अपने निजी खर्च से 11 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।


कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ललन यादव, रंजीत शर्मा, मंटु शर्मा, दीपक शर्मा, विजय ठाकुर, बबलू ठाकुर, माथुर शर्मा, पिंटू शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य के इस पुनीत कार्य की खुले दिल से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


इस अवसर पर टिंकू शर्मा ने कहा “जरूरतमंदों की सेवा से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। आने वाले समय में भी मैं इसी तरह के सामाजिक कार्य करता रहूंगा, ताकि जरूरत के समय लोगों के काम आ सकूं।” स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल गरीबों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)