आजसू के दिवंगत नेता दामोदर महतो की 7वी पुण्यतिथि मनाई गई।

भुनेश्वर कुमार महातो संवाददाता समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : आजसू के दिवंगत नेता दामोदर महतो की 7वी पुण्यतिथि शनिवार को डुमरी विधानसभा के हटियाटांड़ इसरी में मनाई गई। मौके पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम कि शुरुआत स्व दामोदर महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो , गोमिया पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, जिला प्रधान महासचिव छक्कन महतो सहित कई दल के नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए विधायक महतो ने कहा कि स्व दामोदर महतो झारखंड के आंदोलनकारी थे। उनका ना रहने से कमी है। हमलोग सब मिलकर कर उनकी कमी को पुरा करने का प्रयास और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का काम करेंगे। वही मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो व गोमिया पूर्व विधायक लम्बोदर महतो ने कहा कि स्व दामोदर महतो पार्टी के लोगों के साथ बहुत ही आत्मीय व्यवहार रखते थे। उनके असमय चले जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। दामोदर महतो के झारखंड अलग राज्य के आंदोलन और निर्माण में बहुत महत्वपुर्ण भूमिका रही है। आज झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस है। उन्होंने कठिनाईयों और परिश्राम के दम पर अपने जीवन में एक मुकाम हासिल किया था। दामोदर महतो को सच्ची श्रद्धांजलि तब सफल होगी जब उनके सपनों को पूरा करनेवाले यहां विधायक होंगे। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख यशोदा देवी, विधायक प्रतिनिधि सुजीत कुमार, प्रियंका शर्मा, प्रदीप मंडल, सतीश महतो, मिश्रीलाल महतो आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर दुलारचंद महतो, पप्पू महतो, पिंटू महतो ,अनूप पांडेय, ,भोला सिंह, ,अलाउद्दीन अंसारी,गुड्डु अंसारी, किशुन महतो, मोहन महतो, जितेन्द्र कुमार महतो, शम्भूनाथ महतो, गोविंद महतो, डिलचंद महतो, दुलारचंद महतो ,महेन्द्र चौधरी, नीलकंठ महतो, सूरज कुमार , पृथ्वी राज सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)