google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन विकास समिति और गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन मुर्दहा ने संयुक्त रूप से मनाया बाल दिवस

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। जन विकास समिति और गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन मुर्दहा ने शनिवार को बाल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा संचालित आठ पंचायतों के सामुदायिक शिक्षण केंद्र के करीब 350 बच्चे सम्मिलित रहे। बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता, नृत्य, नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए।
खेल प्रतियोगिता में कुल 9 नौ बच्चों का चयन किया गया जिसमें तीन प्रथम, तीन द्वितीय और 3 तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी (हरहुआ) बद्री प्रसाद वर्मा, ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है इन्हें नए नए तकनीकी माध्यम से शिक्षा से जोड़ना हमारा उद्देश्य हैं।
संस्था के निर्देशक चंद्रन रेमंड्स ने कहा समुदाय में बच्चों के लिए इस तरह की शिक्षा को शुरुआत करने का सबसे बड़ा उद्देश्य था कि वंचित समाज के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहे, भविष्य में अगर हमें लगा कि और समुदायिक शिक्षण केंद्र खोलने की जरूरत होगी तो जरूर खोला जाएगा।
इस अवसर पर संस्था द्वारा खेल प्रतियोगिता में चयनित नौ बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, स्टेशनरी दिया गया और साथ ही में 318 बच्चों को गर्म कपड़े जैसे इनर वियर पेंट और गंजी दिया गया।
इस अवसर पर फेलिक्स थॉमस अभिषेक मिश्रा, बिन्स, अतुल यादव, विनोद, बच्चेलाल, रितेश, शिवम, जड़ावती देवी, सीमा और अंजलि दीदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महिला कार्यकर्त्री जड़ावती देवी ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)