समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री सदानन्द राय के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना ओबरा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादिनी द्वारा थाना ओबरा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या से हुई। अभियुक्त ने विवाह का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। गर्भधारण होने पर अभियुक्त उसे नोएडा ले गया, जहां विवाह का आश्वासन देकर गर्भपात कराने हेतु दबाव बनाया तथा उसकी जानकारी के बिना गर्भपात संबंधी दवा देकर दिनांक 27.05.2026 को एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया। बाद में विवाह की बात करने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा मारपीट, अभद्रता एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-132/2026, धारा 69, 89, 115(2), 352 बीएनएस तथा धारा 3(2)(v), 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना ओबरा पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.06.2026 को समय करीब 06:10 बजे शारदा मंदिर, ओबरा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



