समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्रतिष्ठा प्रेरणा महिला संकुल समिति दासेपुर में समलीत 25 ग्राम पंचायतों में लगभग 5000 महिलाएं लाभ ले रही का वार्षिक आम सभा का आयोजन आज सोमवार को काशी कृषक इंटर कालेज हरहुआ में 25-26 का किया गया।
वार्षिक आम सभा का शुभारंभ ग्राम पंचायत अनौरा प्रधान दीपक चौहान, संदीप, ,ब्लॉक से आए सहायक विकास अधिकारी धनंजय सिंह, भारतीय जीवन बीमा से कृष्ण मोहन मिश्रा , बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर गौरव रॉय, ब्लॉक से ब्लॉक मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला , पूजा तिवारी, उत्कर्ष राव के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
सहायक विकास अधिकारी लोन मुख्य रूप से महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने के सहज तरीके जिससे दीदीया अपना आजीविका संवर्धन कर सकती हैं।सीसीएल आर एफ सी आई एफ के लोन से भी कार्य कर आजीविका बढ़ा सकती हैं।
स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों को 32 सीएलएफ के प्रेरणा मार्ट के माध्यम से अपने उत्पादों को बेच कैसे बेंच सकती हैं की जानकारी दी।
बीएमएम ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा स्वच्छता की शपथ संग’ एक पेड़ मां के’ नाम लगाने के लिए कहा। एसएचजी की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सशक्त करने एवं वार्षिक आमसभा की रिपोर्ट पर चर्चा विस्तृत कर एन आर एल एम योजना के बारे में चर्चा की गई ।
पूजा तिवारी बीएमएम एवं उत्कर्ष राव के द्वारा वार्षिक लक्ष्य ,आजीविका संवर्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य कर रही समूहों की दीदियों को मोमेंट्स और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नए पदाधिकारी का चुनाव साथी आजीविका सखी , बैंक सखियों के द्वारा अपनी अच्छे कार्य के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में सीएलएफ की पदाधिकारी व समूह सखी, आजीविका सखी,बैंक सखी, के कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला, उत्कर्ष राव, पूजा तिवारी अध्यक्ष कुसुम, सचिव रीना कोषाध्यक्ष साधुरी देवी,लेखपाल नीता देवी, समूह सखी, , मेनका, फूलन देवी, रुक्मिणा देवी संजू देवी, ललिता , साधना आजीविका सखी राजकुमारी, अनीता बैंक सखी निशा, मनभावती रीना,व समूहों की अन्य सदस्य मार्ट संचालिका लक्ष्मी बर्मा व सीएलएफ के सदस्य गणों का योगदान रहा।
अंत में अध्यक्ष कुसुम दीदी के द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



