सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी। समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अगुवाई में 7 दिसम्बर 2024 से संबिधान को मजबूती प्रदान करने के लिए निकाली गयी भाईचारा बनाओ यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होकर 4 मार्च 2025 को जनपद सोनभद्र में सुकृत से प्रातः 09 बजे प्रवेश करेगी जो दिनांक 04 व 05 मार्च 2025 को सोनभद्र के विधानसभा रावर्ट्सगंज व घोरावल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 6 मार्च 2025 को प्रातः मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रा में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा एवं अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी सम्मिलित रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



