सरकार बूथ कमेटी के बूते बनती है— प्रदेश अध्यक्ष
समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणासी । पिण्डरा भाजपा द्वारा पार्टी के 46वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गांव चलो अभियान, बूथ कमेटी बैठक व चौपाल के तहत शुक्रवार को डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से संवाद किया और भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए पम्पलेट बांटे।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को दोपहर बाद सवा एक बजे पिंडरा पहुचे। जहाँ पहले कार्यकर्ता सुधांशु जायसवाल के घर पर बूथ कमेटी की बैठक कर कार्यकर्ताओ से संवाद किया। बूथ अध्यक्ष रिंकू मोदनवाल से संगठन के बाबत चर्चा की और कहाकि संगठन की रीढ़ बूथ कमेटी होती है। उसके बाद पिंडरा में ही लगे चौपाल में लाभार्थियों से संवाद किया और ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उसके बाद जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता रामु गुप्ता के घर गए जहाँ अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात ग्रामीण महिला व पुरुषों से संवाद कर भाजपा सरकार के नीतियों से अवगत कराते हुए पम्पलेट बांटे। इस दौरान एमएलसी हँसराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री डॉ जेपी दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, अजय ऊदल, मनीष पाठक, अंशु चौबे,विवेक गुप्ता, अनूप जायसवाल समेत भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।
पिंडरा के बाद डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष का काफिला फूलपुर स्थित कार्यकर्ता डॉ रंगनाथ दुबे के घर पहुचा जहाँ बूथ कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यो के बाबत फीडबैक लेते हुए बूथ कमेटी को सक्रिय बनाने पर टिप्स दिए और प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि बिना बूथ मजबूत हुए सरकार नही बन सकती।
इसके पूर्व फूलपुर पहुचने पर कार्यकर्ता डॉ रंगनाथ दुबे, डॉ संगीता दुबे,जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, आनंद मिश्रा, प्रदीप दुबे, रिशु सिंह, आकाश तिवारी समेत अनेक बूथ स्तर के कार्यकर्ता ने स्वागत किया।
बैठक पश्चात कार्यकर्ता के घर पर भोजन भी डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने किया। जिससे कार्यकर्ताओ में खुशी दिखी।