google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कर्मवीर सत्यदेव सिंह की जयंती मनाई गई

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी में बुधवार को समाजवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ कर्मवीर सत्यदेव सिंह की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह, निदेशक प्रमोद कुमार सिंह तथा समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में कर्मवीर सत्यदेव सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। उनका जन्म 22 अप्रैल 1928 को गाजीपुर जनपद के सागापाली गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके विचारों पर डॉ राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा जननायक चंद्रशेखर का गहरा प्रभाव था।


उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सबसे पहले श्री गांधी इंटर कॉलेज ढोटारी की स्थापना की। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर डिग्री कॉलेज की स्थापना की।
वर्तमान में महाविद्यालय में बीए, बीएससी, एमए, बीएड, बीपीएड एवं डीएलएड जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान में विशेष रूप से बालिकाओं को न्यूनतम शुल्क पर शिक्षा प्रदान की जा रही है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को बीएससी में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा भी दी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)