समाज जागरण/ सुभाष चंद्र यादव
म्योरपुर/ सोनभद्र। शनिवार को विकासखंड परिसर म्योरपुर में परिषदीय विद्यालय म्योरपुर के बच्चों को पठन-पाठन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख ने बच्चों को सामग्री भेंट करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा के प्रधानाध्यापक रजनीश श्रीवास्तव, शानू, जितेंद्र अग्रहरि, कलामुद्दीन, सुंदर सहित ब्लॉक के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयासों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को बल मिलता है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और आगे भी बच्चों के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।



