google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में हुई दो युवकों की गोली लगी शव बरामद

घटनास्थल से एक दर्जन खोखे व बाइक बरामद

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ मंगलवार को पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र में मंझौली सिंघाड़ा सड़क किनारे से दो युवकों की गोली लगी शव बरामद हुई है। वही शव के पास से एक दर्जन खोखे व एक बाइक बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली सिंघाड़ा सड़क किनारे गुरिल्ला स्थान के पास दो युवकों की शव स्थानीय लोगों ने सबसे पहले देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल और गोली के 12 खोखे बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदेशा और मजबूत होता है कि यह डबल मर्डर का मामला है। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने जांच के क्रम में जब एक मृतक की पैंट से मोबाइल निकाला, तो उसकी पहचान बिक्रम प्रखंड के बाघाकोल निवासी रोशन कुमार के रूप में की गई। हालांकि दूसरे मृतक की पहचान फरीदपुर गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों युवकों को काफी नजदीक से, कनपटी में गोली मारी गई है। पुलिस के अनुसार तीन वर्ष पूर्व बिक्रम में हुए चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की हत्या में दोनो नामजद अभियुक्त था। बताया जा रहा है कि दोनों ने केश को रफा दफा करने के लिए अख्तियारपुर गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच दोनो की हत्या रास्ते मे ही कर दी गयी। इस मामले में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि हत्या का कारण अस्पष्ट नही हुई है। जांच की जा रही है। वही डीएसपी 2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा अभीतक कोई लिखित शिकायत नही की गई है। जबकि एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस चौकीदार हत्याकांड से जोड़कर फिलहाल जांच में जुटी है। हत्यारो को जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)