ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ईको प्वाइंट वीर लोरिक पत्थर के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। यह सूचना 4 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10:15 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक कंबल ओढ़े पड़ा हुआ था। उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और दाढ़ी के बाल पके हुए थे। उसने हरे रंग का स्वेटर पहना था जिस पर सफेद और काले रंग की धारीदार पट्टी थी, साथ ही सफेद पैंट भी पहनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड नहीं मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की मृत्यु ठंड के कारण हुई है। चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



