दैनिक समाज जागरण संवाददाता विकास कुमार
पाकुड़: जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह (शोगले) नदी किनारे शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पाकुड़िया थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की शिनाख्त को लेकर लगातार जानकारी जुटा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह जब कुछ लोग नदी किनारे गए तो उन्होंने शव देखा। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह मामला हत्या का तो नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



