समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव में प्रधान पद के लिये हुये उप चुनाव में बुधवार को सुबह 7 से मतदान की प्रक्रिया सायं 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया 42:5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया इस चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हों गयी। मतों की गिनती शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सुबह शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।
बताते चलें की उपरोक्त ग्राम पंचायत में तत्कालीन प्रधान घनश्याम गुप्ता के निधन के बाद यह उप चुनाव कराया गया है। मतदान के दौरान थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ शांतिपूर्ण मतदान के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मतदान स्थल कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव के प्रांगण में 17 बुथ बनाये गये जहां मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया किसी भी बुथ पर कतार नहीं दिखाई दिया जिसका सबसे मुख्य कारण मतदाता केवल प्रधान पद के लिए वोट किये थे और पुर्व में एक मतदाता को चार मतदान करना पड़ता था जिसमें समय और कतार दोनों लगता था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



